अचानक बदला मौसम की मिजाज...इस जिले में हो रही बारिश, लोगों क... - CG Sandesh

अचानक बदला मौसम की मिजाज...इस जिले में हो रही बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दुर्ग। भीषण गर्मी के बीच और नवतपा के आखिरी दिन आज छत्तीसगढ़वासियों को कुछ राहत मिलने वाली है। वहीं दोपहर बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान पर बादल छा गया। इस बीच भिलाई-दुर्ग में अचानक से बारिश शुरू हो गई है। 

जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ा बहुत राहत मिली है।बता दें कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें