एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को मिला बम की धमकी वाला ईमेल - CG Sandesh

एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को मिला बम की धमकी वाला ईमेल

नई दिल्ली. दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा फ्लाइट AC43 को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है. सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट को रात 10:50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन उसे आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है. इसके बाद फ्लाइट की जरूरी जांच प्रक्रिया जारी है.

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक इसी तरह पिछले हफ्ते पेरिस से मुंबई आने वाली विस्तारा फ्लाइट में 306 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे और “एक एयरसिकनेस बैग पर बम होने की धमकी भरा एक हांथ से लिखा नोट” मिला था.

शुक्रवार को 177 यात्रियों के साथ दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली विस्तारा फ्लाइट को बीच हवा में बम की धमकी मिली. फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से श्रीनगर में उतारा गया और सभी यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाल लिया गया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें