BREAKING NEWS : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, 8 ... - CG Sandesh

BREAKING NEWS : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, 8 जून को दोबारा लेंगे शपथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी को अकेले बहुमत नहीं मिला है। हालांकि, बीजेपी गठबंधन यानि एनडीए ने बहुमत हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन इंडिया गठबंधन को भी 234 के करीब सीट हासिल कर कांटे की टक्कर बीजेपी को दे दी है। ऐसे में बीजेपी बिना समय गंवाए एक बार फिर सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।



इसी कड़ी में PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है । कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक PM मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी।

आज शाम 4 बजे NDA के घटक दलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें