गांव में फैला मातम : आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगे भाइयों ... - CG Sandesh

गांव में फैला मातम : आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगे भाइयों की मौत

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक का नाम खेमराज (12) और योगेश प्रताप (14) पिता राम खिलावन सोनकर बताया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, घर के परछी में दोनों भाई खेल रहे थे। पूरा परिवार घर के अंदर था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों मासूम भाई समेत पास में बंधे एक बैल भी आ गए। जानकारी मिलते ही घर वालों ने 108 की टीम को बुलाया और दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें