बढ़ने वाली हैं चैनलों की कीमतें...TV देखना होगा महंगा - CG Sandesh

बढ़ने वाली हैं चैनलों की कीमतें...TV देखना होगा महंगा

रांची/डेस्क:  अगर आपको भी टीवी देखना पसंद है तो ये खबर आपके लिए है. जल्द ही टीवी पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है. बता दें कि वायाकॉम 18(Viacom18), सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स (Sony Pictures Networks), डिज्नी स्टार (Disney Star) और जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने अपने रेट में बढ़ोतरी की है. वहीं टीवी सब्सक्रिप्शन (Subscription) में पांच से आठ फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.
 


कभी भी ट्राई (TRAI) दें सकता मंजूरी
बता दें कि सभी ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों (Broadcasting Companies) ने डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPO) से नए एग्रीमेंट (Agreement) पर साइन करने को कहा था. लेकिन रेट में इजाफा करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India) ने लोकसभा चुनाव तक का इंतजार करने को कहा था. ट्राई ने कहा था कि लोकसभा चुनाव होने तक एग्रीमेंट साइन न करने वालों के सिग्नल बंद नहीं करें. लेकिन अब इसकी मंजूरी कभी भी ट्राई (TRAI) दें सकता है.
 
ब्रॉडकास्टर्स ने जनवरी में बढ़ा दिए थे 10 फीसदी रेट
बता दें कि ब्रॉडकास्टर्स ने जनवरी में ही अपने चैनलों के बुके रेट में 10 फीसदी तक बढ़ा दिए थे. वहीं सबसे ज्यादा वायाकॉम 18 ने 25 फीसदी रेट बढ़ाए हैं. एंटरटेनमेंट चैनलों और क्रिकेट राइट के मार्केट शेयर में इजाफा हुआ था. जिसके चलते बढ़ोतरी की गयी थी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें