मिलेगी भीषण गर्मी से राहत : आज राज्य के कई जिलों में हो सकती... - CG Sandesh

मिलेगी भीषण गर्मी से राहत : आज राज्य के कई जिलों में हो सकती है बारिश

 राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश के हुई. रांची मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव देखा जा रहा है, इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. वहीं, आज के मौसम की बात करें तो आज, रांची में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है.
 
आज राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो जाएंगा. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज पूरे राज्य में झमाझम बारिश होने की पूरी उम्मीद है. इससे अधिकतम तापमान की गिरावट होने की भी संभव है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

रांची में आज हल्की बारिश दर्ज की जाएगी, वही बारिश होने के साथ-साथ वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. तेज हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग ने इस मौसम को देखते हुए दिशनिर्देश जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि वे इस दौरान सतर्क और सावधान रहें. साथ ही बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे जाने से बचे और बिजली के खंभों से दूर रहें. साथ ही किसानों से अपील की है कि वह अपने खेतों में न जाए और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें