बसना : तीन अलग-अलग गाँव में पुलिस ने की अवैध शराब के खिलाफ क... - CG Sandesh

बसना : तीन अलग-अलग गाँव में पुलिस ने की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गाँव में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चेरगाढोड़ा के एक घर की बाड़ी से पुलिस ने महुआ शराब जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी सफ़ेद सिदार पिता अलेख सिदार (35) के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

इसी तरह मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर के बाड़ी खुला स्थान ग्राम तोषगांव में नेपाल अजगल्ला पिता मेहत्तर अजगल्ला उम्र 24 वर्ष निवासी तोषगांव के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकनी में भरी 20 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 4000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरोरा में आरोपी शिबु डडसेना पिता समयराम डडसेना उम्र 33 वर्ष निवासी खरोरा के कब्जे से एक पीला कलर के 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी करीब 03 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें