दो भाइयों की घर में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, हत्या या आत्... - CG Sandesh

दो भाइयों की घर में सड़ी-गली हालत में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

दुर्ग । जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स कॉलोनी में दो सगे भाइयों की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. यह हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है. यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.


मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी पुलिस को शुक्रवार शाम 6.30 बजे खारुन ग्रीन्स कॉलोनी से फोन आया कि कॉलोनी के एक घर से बदबू आ रही है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदरअलग-अलग कमरे में दो सगे भाई सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

 


मामले में पूछताछ पर कॉलोनी वासियों ने बताया कि दोनों भाइयों को पिछले दो दिनों से किसी ने नहीं देखा. जब लोगों को उनके मकान से बदबू आई तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक भाइयों के परिजनों को बुलाया है. बताया जा रहा है कि दोनों के माता-पिता पहले ही निधन हो चुका है. उसी कॉलोनी में उनके परिवार वाले रहते हैं. पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वे दोनों सदमे में थे. दोनों भाई काम पर ध्यान नहीं देते थे और शराब पीने के आदी हो गए थे. दोनों की मौत को लेकर पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों ने घर में बैठकर शराब पी और अधिक शराब पीने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल इस पूरा मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें