T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज - CG Sandesh

T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

 लंबे समय से फैंस को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के मुकाबले का इंतजार था. आज वो इंतजार खत्म होने वाला है. हर किसी की नजर इस मुकाबले पर टिकी हुई है. आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 (ICC Men's T20 World Cup) में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium) में रात 8 बजे से खेला जाना है. बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इस मुकाबले में कमजोर नजर आ रही है. अपने पहले मैच में अ‍मेरिका के हाथों पाकिस्‍तान को हार मिली थी. वहीं अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को रौंदा था.
 
Disney+ Hotstar पर देखें फ्री में T20 World Cup
वहीं बता दें कि भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है.यह अच्छी खबर ये है कि आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार(Disney+ Hotstar) पर स टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले फ्री में देख पाएंगे. मैच देखने के लिए आपको किसी तरह की सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं लाइव ब्रॉडकास्टिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते है. बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है.
 

भारतीय टीम (India team)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, , शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
 
पाकिस्तान टीम (Pakistan team)
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, अबरार अहमद, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, शाहीन शाह आफरीदी, आजम खान, मोहम्मद अब्बास आफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, उस्मान खान.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें