मध्यप्रदेश : रीवा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों में सीधी... - CG Sandesh

मध्यप्रदेश : रीवा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, 2 ट्रकों में सीधी टक्कर, 4-5 लोग जिंदा जले

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम को दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में एक महिला और एक बच्चे समेत कम से कम चार लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) साकेत पांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब दोनों ट्रक अत्यधिक ज्वलनशील माल ले जा रहे थे तभी करीब 10 किलोमीटर दूर बाईपास पर टकरा गए। उन्होंने बताया कि जले हुए वाहनों से शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।



मृतकों में एक ट्रक चालक और उसका सहायक के साथ-साथ एक स्थानीय महिला और उसका 10 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार टक्कर से पहले ब्रेक फेल होने पर एक चालक अपने वाहन से कूद गया था। डीआईजी ने कहा, ‘‘चालक को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।” अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। मृतकों की पहचान करने और उनकी उम्र का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें