अजीत डोभाल को मिला एक्टेंशन, बने रहेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सल... - CG Sandesh

अजीत डोभाल को मिला एक्टेंशन, बने रहेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

नेशनल न्यूज़। अजीत डोभाल नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) बने रहेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। अजीत डोभाल को साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था। इसके बाद 2019 में भी उनके कार्यकाल को बरकरार रखा गया था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने में अजीत डोभाल की बड़ी भूमिका रही है।


इसके अलावा पीके मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव बने रहेंगे। बता दें कि नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 09 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। प्रधानमंत्री के साथ ही 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें