GST परिषद की बैठक 22 जून को, वित्त मंत्री सीतारमण करेगी अध्य... - CG Sandesh

GST परिषद की बैठक 22 जून को, वित्त मंत्री सीतारमण करेगी अध्यक्षता

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक 22 जून को होगी। इस बैठक में उत्पादों और सेवाओं पर लगने वाले गुड्स एंव सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) की समीक्षा की जाती है।

नई सरकार बनने के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। इस कारण से जीएसटी परिषद की बैठक को अहम माना जा रहा है।

जीएसटी परिषद सचिवालय की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा गया कि जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक 22 जून को नई दिल्ली में होनी है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जीएसटी परिषद (जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं।) कुछ उत्पादों पर इनवर्टेड टैक्स स्ट्रक्चर पर विचार कर सकती है, जहां इनपुट पर फाइनल प्रोडक्ट के मुकाबले अधिक जीएसटी लगता है।


महंगाई को ध्यान में रखते हुए परिषद कुछ टैक्स में बदलाव पर विचार कर सकती है।

इससे पहले जीएसटी परिषद की बैठक अक्टूबर में हुई थी। इस बैठक में परिषद की ओर से पैकेट बंद मिलेट्स का आटे (70 प्रतिशत मिलेट्स कंटेंट हो) पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। अगर मिलेट्स का आटा खुला बेचा जाता है तो इस पर जीएसटी शून्य है।

देश में जीएसटी संग्रह तेजी से बढ़ रहा है। मई 2024 में 1.73 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था, जो कि सालाना आधार पर 10 प्रतिशत अधिक है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें