किसान सम्मान निधि की अगली किस्त इस दिन, पीएम मोदी काशी में 3... - CG Sandesh

किसान सम्मान निधि की अगली किस्त इस दिन, पीएम मोदी काशी में 300 किसानों को देंगे आवास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को काशी के किसानों से न केवल संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्पादों को भी देखेंगे। साथ ही करीब 300 किसानों को आवास का उपहार भी देंगे। उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा नेताओं के अनुसार 21 किसानों से मुलाकात करेंगे।


पीएम सम्मान निधि की धनराशि खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेजेंगे। साथ ही किसानों को डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड भी देंगे। कुछ प्रगतिशील किसानों से भी बातचीत करेंगे। किसानों के उगाए उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी किसानोंं की मदद करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर भेजी गई है। पीएमओ से ही फाइनल किया जाएगा। प्रशासन के पास अभी पीएम का प्रोटोकाल नहीं आया है। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने एसपीजी आएगी। पीएम के रूट का बारीकी से निरीक्षण करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें