बालोद : तेज रफ़्तार बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 1... - CG Sandesh

बालोद : तेज रफ़्तार बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, 14 सवार घायल, 4 की हालत गंभीर

बालोद। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. बालोद जिला में डौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस बेरियर के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है.




जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार नारायणपुर से मरनी के काम से वापस अपने गांव हर्राठेमहा लौट रहे थे. वहीं ट्रक नारायणपुर के तरफ जा रही थी. घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मामला दर्ज कर डौंडी पुलिस जांच में जुटी गई है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें