बसना : टोल प्लाजा सेफ्टी बुथ को हाइवा ने मारी ठोकर, 2 लाख का नुकसान
बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के सेफ्टी बुथ को हाइवा ने ठोकर मार दी, जिससे बूथ सेफ्टी रेलिंग बूथ कांक्रिट एवं बूथ में लगे एसी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्रप्रदेश का शेषु प्रसाद वर्तमान में छुईपाली टोल प्लाजा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. शेषु प्रसाद ढाक टोल प्लाजा से छुईपाली तक का देखरेख करता है.
16 जून को सुबह करीबन 04 बजे पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी सोमनाथ भोई ने फोन कर बताया कि टोल प्लाजा छुईपाली में हाईवा वाहन क्रमांक CG 13 AZ 8756 के चालक रघुराम सिंह ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर टोल प्लाजा के लेन नंबर 08 में लगे बूथ सेफ्टी रेलिंग बूथ कांक्रिट एवं बूथ में लगे एसी को ठोकर मारकर नुकसान पहुंचाया है. तब शेषु प्रसाद घटना स्थल जाकर देखा तो छुईपाली टोल प्लाजाज के लेन नंबर 08 में लगे बूथ सेफ्टी रेलिंग बूथ कांक्रिट एवं बूथ में लगे एसी को काफी नुकसान पहुंचा था, जिससे BATL कंपनी को करीबन 2 लाख रूपये की आर्थिक क्षति हुई है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ 279-IPC, 427-IPC के तहत अपराध कायम किया है.