बसना : जमीन का बंटवारा मांगने पर पिता और भैया ने पड़ोसियों को... - CG Sandesh

बसना : जमीन का बंटवारा मांगने पर पिता और भैया ने पड़ोसियों को बुलाकर की मारपीट

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उड़ेला में जमीन का बंटवारा मांगने पर पिता और भैया ने पड़ोसियों को बुलाकर मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित टिकेसर सोनी पिता संभू सोनी उम्र 32 साल निवासी ग्राम उड़ेला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को रात्रि करीबन 07 से 07:30 बजे करीबन टिकेसर सोनी अपने पिताजी एवं भैया से अपने हक की जमीन का बंटवारा मांगा तो उसके पिताजी संभू सोनी एवं बडे भैया टिकेलाल सोनी ने टिकेसर को अश्लील गाली गलौज कर जाने से मारने की धमकी दिये और पड़ोसी जमुना प्रसाद एवं जनकलाल रात्रे को बुलाकर घर के सामने रोड़ में चारों मिलकर टिकेसर को डंडा से मारपीट किये, जिससे उसके पीठ, दोनों हाथ, कमर, बांए जांघ व अन्य जगहों में चोंट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संभू सोनी, टिकेलाल सोनी, जमुना प्रसाद तथा जनकलाल रात्रे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें