आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 लोगों की मौत,एक गंभीर हालत... - CG Sandesh

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 2 लोगों की मौत,एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कटघोरा थाना इलाक़े के कर्रा गांव की बताई जा रही है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



जानकारी के मुताबिक गांव तीन लोग खेत में कृषि कार्य,जोताई कर रहे थे,उसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और गरज, चमक के साथ बारिश होने लगी,तभी तीनों एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए उसी दौरान आसमानी बिजली गिरी।

जिसके चपेट में आने से भुनेश्वर सिंह और बसंती कंवर की मौके पर मौत होने की खबर है,जबकि मानबोध सिंह गम्भीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,इधर दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें