बसना : रात को सोते समय सांप काटने से नाबालिग युवती की मौत
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बुटीपाली में सांप के डसने से 16 वर्षीय नाबालिग युवती की मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून को ज्योती यादव पिता झिंगू यादव उम्र 16 साल निवासी बुटीपाली जमीन पर सो रही थी. रात करीब 2 बजे उसे कैरत सांप ने काट लिया.
उसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें