बसना : खेत में जहरीले सांप ने काटा, महिला की मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में सांप के काटने से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया की 5 जून को सुबह करीब 9 बजे अमरिका रात्रे पति स्व. शांतिलाल उम्र 40 साल निवासी तिलकपुर को गाँव के मुड़ा तालाब के नीचे खेत में जहरीले सांप ने काट लिया. उसे इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें