आदि कैलाश और ओम पर्वत की तीर्थयात्रा पर आज से अस्थाई रूप से ... - CG Sandesh

आदि कैलाश और ओम पर्वत की तीर्थयात्रा पर आज से अस्थाई रूप से लगी रोक, जानें कारण

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत की तीर्थयात्रा 25 जून से अस्थाई रूप से रोक दी जाएगी। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कुमांउ मंडल विकास निगम के अधिकारी एल एम तिवारी ने बताया कि यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित करने का निर्णय उच्च हिमालयी क्षेत्र में मानसून के दौरान तीर्थयात्रा के बाधित होने की आशंका के दृष्टिगत लिया गया।



उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए बुकिंग सितंबर में दोबारा शुरू कर दी जाएगी। आदि कैलाश को पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से प्रसिद्धि मिली। प्रधानमंत्री तब जोलिंगकांग गए थे, जहां से आदि कैलाश चोटी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यात्रा 13 मई को शुरू हुई थी और अब तक करीब 600 श्रद्वालु यात्रा कर चुके हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें