SBI बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,फायर ब्रिगेड मौके पर - CG Sandesh

SBI बैंक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,फायर ब्रिगेड मौके पर

कोरबा। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक (SBI Bank) में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना एसबीआई कर्मी की लापरवाही से हुई है.



दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा कार्यालय में आग लग गई. आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए. सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस आगजनी के पीछे एसबीआई कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है. बैंक में काम के बाद कर्मचारी एसी बंद करना भूल गया था. जिससे बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई. इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें