युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा I l... - CG Sandesh

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : सुसाइड नोट में लिखा I love you my family, फिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें युवती ने आत्महत्या की वजह लिखी है।


मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने दोपहर में खाने के बाद सुसाइड किया है। मौत से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखी थी। सुसाइड नोट में लिखा है “I love you my family और सभी से माफी चाहती हूं, जिंदगी से परेशान हूं। मैं खुद की जिंदगी खुद के तरीके से जीना चाहती हूं, मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रही हूं”।

मृतिका का नाम भगवती यादव उम्र 22 वर्ष है। वह एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करती थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें