रायपुर में दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक-परिचालक जिंदा जले - CG Sandesh

रायपुर में दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक-परिचालक जिंदा जले

रायपुर। नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी के निकट नेशनल हाईवे में देर रात हुए सड़क हादसे में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर  टक्कर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में आग लग गई और दो लोगों की जलकर मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। यह मामला नादघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे रायपुर-बिलासपुर के पास स्थित ग्राम टेमरी के पास देर रात खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रक से टकराते ही कंटेनर में आग लग गई और पूरी तरह फैल गई।  इस भीषण हादसे में कंटेनर में बैठे चालक और सह चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और दोनों की जलकर मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल नादघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें