बीजेपी नेता हत्याकांड : NIA ने छत्तीसगढ़ के माओवादियों के इला... - CG Sandesh

बीजेपी नेता हत्याकांड : NIA ने छत्तीसगढ़ के माओवादियों के इलाके में दबिश दी, कैश सहित अन्‍य समान किया जब्‍त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्‍या के मामले की जांच कर रही NIA ने माओवादियों के इलाके में दबिश दी. इस दौरान एजेंसी ने कैश सहित अन्‍य समान जब्‍त किया है. एनआईए की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि NIA की टीम ने सीपीआई (माओवादी) कैडरों द्वारा भाजपा नेता रतन दुबे की जघन्य हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी ली.

सीपीआई (माओवादी) के पूर्वी बस्तर डिवीजन के तहत विभिन्न संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) / बयानार एरिया कमेटी के समर्थकों से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई करते हुए एनआईए ने आज तोयनार, कौशलनार, बाडेनहोड, धौड़ाई समेत 12 स्थानों पर तलाशी ली. कोंगेरा गांव में तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे और साहित्य के साथ कई मोबाइल फोन, एक टैबलेट और 9,90,050 रुपए नगद बरामद किया गया.



विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता की हुई थी हत्या
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कौशलनार साप्ताहिक बाजार में 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी. एनआईए इस मामले की जांच कर रही. अब तक की एनआईए जांच के अनुसार, प्रतिबंधित नक्सली संगठन, सीपीआई (माओवादी) से संबंधित सशस्त्र हमलावरों ने उनकी हत्या की थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें