बसना : टोल प्लाजा के पास कार को ट्रक ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना : टोल प्लाजा के पास कार को ट्रक ने मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र के छुईपाली टोल प्लाजा के पास ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार ने ब्रेकर पर रफ़्तार धीमी की तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम घरघोडा थाना घरघोडा जिला रायगढ निवासी कैलाश कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 30 जून को सुबह करीबन 6 बजे वह अपनी कार टाटा नेक्सोन क्र. CG13 AH 6255 में अपने भतीजा रविशंकर पटेल के साथ सारंगढ से अपने रिश्तेदार के घर बागबाहरा जाने के लिए निकला था. वाहन को कैलाश चला रहा था.

वे सरायपाली से आगे छुईपाली टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे. ब्रेकर होने के कारण कैलाश ने कार की रफ्तार धीमी की. इसी दौरान सरायपाली की ओर से आ रही ट्रक क्र. OD17 F 0579 के चालक ने अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाया व अचानक ओवरटेक कर कैलाश की गाड़ी को दाहिने साईड से ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में किसी को चोंट नहीं लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें