नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दु... - CG Sandesh

नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, चार को नोटिस जारी...

 फरसगांव। कोण्डागांव जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिले के दुकानों में छापा मारा और जांच की। इनमें दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 21 दिन के लिए बंद का ओदश जारी किया गया। वहीं 4 दुकानों को नोटिस दिया गया।

 


कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दुकानों की जांच के दौरान लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीजों का विक्रय करते हुए पाया गया। इस कारण इन दुकानों को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगांव स्थित सिन्हा खाद भंडार में किसानों को सामग्री की बिल नहीं दिए जाने तथा फरसगांव की दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें