बसना : डंडे से वार कर युवक को किया घायल - CG Sandesh

बसना : डंडे से वार कर युवक को किया घायल

बसना के नायकपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दुसरे युवक को डंडे से वार कर चोट पहुँचाया. घायल युवक भागकर थाना बसना पहुंचा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 03 नायकपारा बसना निवासी नरेन्द्र नायक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 4 जुलाई को रात करीब 08:35 बजे वह दिलीप ताण्डी उर्फ गुण्डू के गली नायकपारा बसना से गुजर रहा था. तभी अचानक दिलीप पुरानी रंजीस के कारण अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे डण्डा से माथे पर मार दिया, जिससे खुन निकलने लगा. नरेन्द्र डरकर भागकर थाना बसना पहुंचा.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप ताण्डी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें