महादेव सट्‌टा एप पैनल के संचालक की मौत, हैदराबाद में पुलिस क... - CG Sandesh

महादेव सट्‌टा एप पैनल के संचालक की मौत, हैदराबाद में पुलिस की दबिश के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग

दुर्ग। हैदराबाद में ऑनलाइन महादेव सट्‌टा एप पैनल संचालित करने वाले सुजीत साव की मौत हो गई. बताया जा रहा कि वह कैंप वन भिलाई का रहने वाला है. बता दें कि पिछले सप्ताह दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई के दौरान पैनल संचालक सुजीत साव पुलिस को देख तीसरी मंजिल से कूद गया था, जिसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा दिया.



पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद के सोई अमु रेजिडेंसी गोली डोडी में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया था. इसी बीच सुजीत पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें