बसना : मोटर सायकल चोरी के मामले में केस दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गेर्राभांठा से मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ग्राम डोंरीपाली निवासी धनेश्वर बंजारा ने पुलिस को बताया की वह मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG06 GU 9402 को वर्ष 2021 में फायनेंस कराकर खरीदा था, जिसका किस्त नहीं पटा पाने से धनेश्वर का बहन दामाद कमलेश बंजारा निवासी ग्राम गेर्राभांठा रखा था और मोटर सायकल का किस्त वही पटा रहा था.
14 जून की रात धनेश्वर का बहन दामाद अपने घर के बाहर परछी में बाइक को खड़ी करके रखा था. जिसे किसी ने चोरी कर ली. आसपास पतासाजी के बाद भी कहीं पता नहीं चला. बाइक की कीमत करीब 50,000 रूपये बतिया गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें