बलरामपुर में मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, ... - CG Sandesh

बलरामपुर में मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, 3 की हालत गंभीर

बलरामपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.



जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे (एनएच) 343 औराझरिया घाट में करीब रात 8 बजे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें एक की मौत हो गई और 3 मजदूर घायल हो गए. घायलों का जिला चिकित्सालय बलरामपुर में इलाज जारी है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि मजदूर नल जल मिशन योजना के तहत काम करने के बाद रात में मीतगाई जा रहे थे. सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ से छत्तीसगढ़ आए हुए हैं और यहां मजदूरी कर रहे थे. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें