अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश यात्री बस पलटी, 30 यात्री सवार थे, ... - CG Sandesh

अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश यात्री बस पलटी, 30 यात्री सवार थे, मची चीख -पुकार ,3 की हालत गंभीर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में अंबिकापुर से उत्तरप्रदेश की तरफ जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। इसी दौरान फूलीडूमर घाट में ब्रेक फेल होने की वजह बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इनमें से 3 यात्रियों को गंभीर चोट आई है।

 



यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह हादसा हुआ, वैसे ही किसी तरह यात्रियों ने बस का सीसा तोड़कर खुद को बाहर निकाला है। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें