कोंडागांव में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है. निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें