कुएं का पानी पीने से दो की मौत,पानी पीने के बाद से उल्टी -दस... - CG Sandesh

कुएं का पानी पीने से दो की मौत,पानी पीने के बाद से उल्टी -दस्त से थे परेशान

कोरबा । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झलमला अंतर्गत ग्राम सोनवाही में उल्टी-दस्त से दो बैगाओं की मौत हो गई है। वहीं उल्टी-दस्त पीड़ित 5 मरीजों को सीएचसी झलमला में भर्ती रख इलाज किया जा रहा है। मौत की वजह कुएं के दूषित पानी को बताया जा रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 


खास बात ये है कि मौतों के बाद स्वास्थ्य अमले ने जब घर-घर जाकर जांच की, तो 8 मलेरिया पॉजिटिव भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बीते 7 दिन में 5 बैगाओं की मौत हुई है, जो इसी गांव ताल्लुक रखते हैं। इससे महकमे में हड़कंप मच गया है।कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिपं सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डाॅ. बीएल राज गांव पहुंचे। यहां मृतक सोनसिंह पिता ईतवारी बैगा (45) और फूलबाई पति मंगल सिंह के परिजन से मिले। ग्रामीण संजय ने बताया कि खेत से लौटने पर रात में अचानक सोनसिंह की तबीयत बिगड़ी। उसे उल्टी हुई और 3 से 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका फूलबाई की भी उल्टी से मौत होना बताया।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें