कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका निलंबित, कलेक्टर ने ... - CG Sandesh

कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका निलंबित, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

 उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने गंभीर प्रवृत्ति के शिकायत की खबर पर संज्ञान लेते हुए विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एल.बी., शासकीय उमावि छोटेबेठिया एवं अधीक्षक, कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया विकासखंड कोयलीबेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं ग्रामवासी छोटेबेठिया की शिकायत और खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन के दौरान व्याख्याता कुजूर का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोंदल नियत किया गया है।

साथ ही कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर उक्त कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया की व्याख्याता नेहा सहाडे को आगामी आदेश पर्यन्त तक अधीक्षिका नियुक्त किया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें