छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 गुटों में गैंगवार में हुई युवक की ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 गुटों में गैंगवार में हुई युवक की हत्या, 10 लड़कों ने चाकुओं से किया हमला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रविवार देर रात दो गुटों में झड़प हो गई। 10 से ज्यादा लड़कों ने एक युवक पर हमला कर उसे चाकुओं से गोद दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर और अस्पताल में तैनात है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही युवकों के बीच आपस में विवाद हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी मनेंद्रगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।



पहले हुए विवाद को लेकर हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि, मनेंद्रगढ़ के आमाखेरवा में बिजली दफ्तर के पास रात करीब 10.30 बजे मयूर जसूजा (19) अपने 5 अन्य साथियों के साथ बैठा था। इस बीच बदन सिंह मोहल्ले के 10 युवक हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। युवकों के दोनों गुटों के बीच दो दिनों पहले हुई मारपीट को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि इस दौरान रवि यादव सहित अन्य युवकों ने मयूर जसूजा पर हमला कर दिया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें