MMS scandal : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दर्ज... - CG Sandesh

MMS scandal : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने थाने में दर्ज कराया बयान, खुद दर्ज कराई एफआईआर

दुर्ग। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को कांड के मामले में अपना बयान दर्ज कराने भिलाई नगर थाने पहुंचे। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र ने कहा कि इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही है। गृहमंत्री कहते हैं कि वो इसकी जांच कराएंगे, जबकि उन्होंने खुद एफआईआर दर्ज कराकर मांग की है इसकी जांच की जाए।



एमएमएस को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं ने दावा किया कि वीडियो में महिला के साथ दिख रहा युवक कोई और नहीं बल्कि विधायक देवेंद्र यादव है। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने रोते हुए सफाई दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्ष के लोगों ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी एमएमएस जारी किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस का मामला बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया। चंद्राकर ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मामले से जुड़ी एफआईआर की जांच की जानकारी भी मांगी थी। अब इसी मामले में भिलाई नगर पुलिस पूछताछ करेगी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें