निलंबित आरक्षक सहदेव यादव बर्खास्त, चार दिन पहले महादेव सट्‌... - CG Sandesh

निलंबित आरक्षक सहदेव यादव बर्खास्त, चार दिन पहले महादेव सट्‌टा एप मामले में EOW ने किया था गिरफ्तार

 दुर्ग. महादेव सट्टा एप मामले में चार दिन पहले गिरफ्तार आरक्षक सहदेव सिंह यादव को दुर्ग एसपी ने बर्खास्त कर दिया है. बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे आरक्षक को पिछले दिनों EOW ने राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के केमक ढाबे से गिरफ्तार किया था. बता दें कि जवान सहदेव को इससे पहले निलंबित किया जा चुका था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था.



एसपी की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि अपनी ड्यूटी से 127 दिन अनुपस्थित रहने व पुलिस रेग्युलेशन और एमपी/सीजी सिविल सेवा आचरण नियम विरुद्ध आचरण करने, बिना विभागीय अनुमति के अपने बैंक खाते में धनराशि रखने जैसे गंभीर आरोपों के बाद विभागीय जांच के आधार पर आरक्षक सहदेव यादव को बर्खास्त किया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें