मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप हुई हादसे का शिकार, 3 ने मौके प... - CG Sandesh

मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप हुई हादसे का शिकार, 3 ने मौके पर तोड़ा दम, 20 घायल

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बार फिर मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में कई मजदूरों की मौत और दर्जन भर से ज्यादा घायल हो गए है। पूरा मामला सारंगढ़ का है। घायलों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि, मंगलवार को सभी 20- 25 मजदूर एक पिकअप वाहन में सवार होकर सारंगढ़ के बरमकेला क्षेत्र की ओर जा रहे थे तभी जंगल रोड के पास मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में 3 मजदूरों ने मौके पर ही दम तो दिया जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे है। सभी घायलों का फिलहाल इलाज जारी है।



सभी मजदूर एक ही गांव के निवासी

बताया जा रहा है कि, सभी मजदूर खैरझीटी गांव के रहने वाले है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें