सरायपाली : कार से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 5 लाख का... - CG Sandesh

सरायपाली : कार से गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 5 लाख का गांजा जप्त.

सरायपाली पुलिस ने 16 जुलाई 2024 को मुखबिर की सुचना पर डिजायर कार से गांजा की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने 50 किलो करीब 5 लाख का गांजा जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मोबाईल फोन पर सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक आसमानी नीला कलर के स्वीट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AP 0252 में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर पदमपुर ओड़िशा से कुछ देर बाद सरायपाली की ओर जाने वाले हैं.

पुलिस ने प्राप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रेड कार्यवाही हेतु टीम गठन कर पदमपुर रोड पेट्रोल पंप के आगे छिबर्रा मोंड के पास जाकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्वीट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AP 0252 के आने का इंतजार किया, जहाँ कुछ देर पश्चात ओड़िशा पदमपुर की ओर से एक आसमानी नीला कलर का स्वीट डिजायर कार आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोककर पुछताछ करने पर कार चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गाप्रसाद पटेल ग्राम भूकेल बसना का रहने वाला बताया तथा सामने बगल वाले सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भोजराज पटेल निवासी लोहरसिंग ओड़िशा का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि स्वीट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AP 0252 का बारीकी से तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान संदेहियों के वाहन के डिक्की में तीन प्लास्टिक बोरी में एक-एक किलो वाले पालीथीन में पैक कर एक-एक किलो रखे जूमला 50 पैकेट में 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद होने पर दोनो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से   दो प्लास्टिक बोरी में जुमला 50 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5 लाख,  गांजा परिवहन में उपयोग किये आसमानी नीला कलर की स्वीट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AP 0252 कीमती करीबन 3 तीन रूपये, दो नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, एक मोबाइल 10,000 रूपये,  नगदी रकम 1100 रूपये जूमला कीमती 8,21,130 रूपये को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20b NDPS Act का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20b NDPS Act का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें