थम नहीं रहा डायरिया से होने वाली मौतों का सिलसिला, कोरबा में... - CG Sandesh

थम नहीं रहा डायरिया से होने वाली मौतों का सिलसिला, कोरबा में 24 घंटे में दूसरी नाबालिग लड़की की मौत

कोरबा/जांजगीर-चांपा। बिलासपुर संभाग में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बिलासपुर जिले के बाद अब कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले में डायरिया से मौत की खबरें आ रही हैं.कोरबा में जिला मुख्यालय से करीबन 70 किमी दूर करतला ब्लॉक के श्यांग थाना अंतर्गत डुमाडीह, गुरमा समेत आसपास के गांव में रहने वाले दर्जनों आदिवासी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं.



मंगलवार को गुरमा निवासी 15 वर्षीय विमला की उल्टी-दस्त से मौत हुई थी, जिसके बाद आज 12 वर्षीय पहाड़ी कोरवा मंगला बाई की उल्टी-दस्त से मौत हो गई है. डायरिया के एक के बाद एक हो रही मौतों से जहां आदिवासी दहशत में हैं, वहीं दूसरी ओर कोरबा जिले का स्वास्थ्य महकमा त्योहार की छुट्टियां मना रहा है. जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाने की बजाए फोन पर किसी को जवाब देने से भी गुरेज कर रहे हैं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें