नाबालिग से दुष्कर्म : नाबालिग लड़की को कई बार बनाया हवस का श... - CG Sandesh

नाबालिग से दुष्कर्म : नाबालिग लड़की को कई बार बनाया हवस का शिकार...ऐसे हुआ खुलासा

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर युवक कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पास्को समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही।


जानकारी के मुताबिक, घर में 12 साल की पीड़ित बच्ची और 7 साल के भाई दोनों ही रहते थे। इनकी मां पांच साल पहले घर छोड़कर भाग गई है। वहीं पिता भी दूसरे जिले काम करने गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची से दुष्कर्म करता रहा। इस घटना की जानकारी पीड़िता ने गांव में कुछ लोगों को दी।

गांव में पहले मामले को दबाने का प्रयास किया गया। फिर पूरे गांव में हल्ला होने पर थाने में इस मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय कार्तिक तारम पिता लल्लू सिंह तारम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि आरोपी के माता-पिता भी घर में नहीं है। घर में आरोपी और बहन रहते थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें