CG : छात्रा ने जहर खाकर दी जान...इस वजह से उठाया ये आत्मघाती... - CG Sandesh

CG : छात्रा ने जहर खाकर दी जान...इस वजह से उठाया ये आत्मघाती कदम, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक और छात्रा ने जहर खा कर अपने जीवन का अंत कर दिया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है,छात्रा ने सुसाईड क्यों किया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीं सूचना मिलते ही पुलीस मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक़ छात्रा बलरामपुर जिले के इंद्रपुर गांव की रहने वाली थी,जो जहर सेवन कर खुदकुशी कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा 10 वीं की परीक्षा में पूरक आई थी, जिसके बाद उसका भाई ठीक से पढ़ाई करने बोलता था।

जानकारी के मुताबिक इसी बात से नाराज छात्रा ने जहर सेवन कर लिया जिन्हें गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया… छात्रा की मौत से परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें