बसना : ट्रांसफॉर्मर से 18 हजार रुपये की ऑयल चोरी
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा में लगे 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफॉर्मर से लगभग 180 लीटर ऑयल किसी ने चोरी कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 से 5 जुलाई के बीच ग्राम पिरदा में लगे 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफॉर्मर से कोई अज्ञात करीब 180 लीटर ऑइल चोरी कर ले गया.
घटना की सूचना किसानों ने विद्युत् विभाग को दी. जिसके बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड शाखा पिरदा के कनिष्ठ यंत्री ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें