रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम... - CG Sandesh

रेलवे स्टेशन के पास होटल में लगी आग, मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दुर्ग। जिले के रेलवे स्टेशन के पास आज चार मंजिले होटल गार्नेट इन में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और धुएं से भरे होटल के किचन में घुसकर तीन कमर्शियल सिलेंडर को बाहर निकाला. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

 



टीम ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. अग्निशमन विभाग ने सही समय पर चार मंजिला होटल में लगी आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. भारी जानमाल की हानि होने से भी बच गया. आग कैसे लगी, इसकी जांच होटल प्रबंधन की टीम कर रही. आगजनी की सूचना पर मोहन नगर पुलिस भी मौके पहुंची है और घटना की जांच कर रही.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें