बसना : घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर से बैटरी चोरी - CG Sandesh

बसना : घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर से बैटरी चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर में घर के सामने खड़ी ट्रेक्टर से किसी ने बैटरी चोरी कर ली.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गढफुलझर निवासी हरजिन्दर सिंह कृषि कार्य करता है. उसके पास कृषि कार्य करने हेतु स्वराज ट्रैक्टर है, जिसे वह अपने घर के सामने बाजु में रखता है. 

19 जुलाई को सुबह करीबन 7 बजे ट्रैक्टर को खेत ले जाने के लिए चालू किया तो ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ. तब हरजिन्दर ने देखा कि ट्रैक्टर की बैटरी नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है. आस पास पडोस वालों से पुछताछ करने के बाद भी पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें