बसना : घर के आसपास पैदल टहल रहे व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर - CG Sandesh

बसना : घर के आसपास पैदल टहल रहे व्यक्ति को कार ने मारी ठोकर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खेमडा में छान्दनपुर रोड़ पर टहल रहे व्यक्ति को कार ने ठोकर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम खेमडा निवासी बिलासिनी लाखन ने पुलिस को बताया की 22 जुलाई 2024 को शाम के समय उसके पिता उत्तरा कुमार सागर छान्दनपुर रोड़ ग्राम खेमडा में उनके घर के आसपास पैदल टहल रहे थे. तभी छान्दनपुर रोड़ से बसना की ओर आ रही स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 04 MM 7308 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उत्तरा कुमार को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे उनके चेहरे पर तथा सिर में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें