बसना : स्कूटी चोरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
वार्ड नं. 09 बसना में घर के सामने रोड किनारे खड़ी स्कूटी किसी ने चोरी कर ली. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नं. 09 बसना निवासी दीपक सचकपुर ने पुलिस को बताया की 21 जुलाई को रात्री करीब 10 बजे घर के सामने रोड किनारे में स्कूटी क्र. CG06 GZ 0969 को खड़ी कर लॉक करके घर अंदर गया और खाना खाने के बाद सो गया.
22 जुलाई को सुबह उठा तो देखा की बाहर खडी स्कूटी क्र. CG06 GZ 0969 कीमती 50,000 रूपये नहीं थी. जिसे आसपास खोजबीन करने पर भी कोई पता नहीं चला. स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. 23 जुलाई को चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें