बीजेपी के मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक कल - CG Sandesh

बीजेपी के मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक कल

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति बैठक 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय मगरलोड में रखी गई है।

 


इस बैठक में बैठक प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह,जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश जिला मंडल के सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,शक्ति केंद्रप्रभारी,सहप्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष,सचिव,बीएल ए 2,महिला प्रमुख,युवा प्रमुख,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सहित सभी के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि,पार्षद,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,सरपंच की उपस्थिति प्रार्थनीय है।मंडल अध्यक्ष विजय यदु,महामंत्री द्वय रामायण सिन्हा,यवन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें