आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम का 3 किमी दूर नाले में म... - CG Sandesh

आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम का 3 किमी दूर नाले में मिला शव, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बालोद। ग्राम भेड़ी स्थित आंगनबाड़ी से मंगलवार दोपहर से लापता तीन साल के नैतिक सिन्हा का शव आज सुबह गांव से 3 किमी दूर नाले में मिला. घटनाक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी.


कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति के गठन का आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया कि डौण्डीलोहारा तहसीलदार द्वारा संज्ञान में लाया गया कि ग्राम भेड़ी के आंगनबाड़ी क्रमांक 01 में आए बच्चों में से एक नैतिक सिन्हा 23 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लापता हो गए हैं. आंगनबाड़ी में आए बच्चों में से एक बच्चे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नैतिक सिन्हा आंगनबाड़ी के समीप में नाले में बह गया है. इसके बाद से पुलिस विभाग, नगर सेनानी विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम नैतिक सिन्हा की खोज में जुटी है.

नैतिक सिन्हा की इस तरह लापता हो जाने अथवा नाली में बह जाने के कारणों की जांच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा की अध्यक्षता में जांच समिति गठित किया गया है, जिसमें सदस्य के तौर पर डौण्डीलोहारा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बालोद जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सचिव और ग्राम पंचायत भेड़ी को नियुक्त किया गया है. उक्त समिति जांच प्रतिवेदन तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करेगी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें