बलरामपुर में खनिज शाखा में लगी आग, कई अहम् फाइलें जलकर हुई ख... - CG Sandesh

बलरामपुर में खनिज शाखा में लगी आग, कई अहम् फाइलें जलकर हुई खाक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में संचालित खनिज शाखा में आज तड़के आग लग गई. सूचना पर पहुंची दमकल टीम के आग पर काबू पाते तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी.


बता दे कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई अहम विभाग संचालित होते है, उन्हीं में से एक खनिज विभाग भी है, जहां के स्टोर में रूम में आग लगना बताया जा है. आग लगने की मुख्य वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.

आगजनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, वही दमकल की टीम का कहना है कि अलमारियों में आग लगी हुई थी, जिस पर काबू पाते हुए कुछ दस्तावेज को सुरक्षित निकाला गया है. बहरहाल, आगजनी की सूचना पर एसडीएम-तहसीलदार मौके पर पहुंच गए है. क्षतिपूर्ति का आंकलन किया जा रहा है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें